MP ठंड को लेकर फिर चेतावनी,इस दिन से कड़के की सर्दी आसार

भोपाल।मध्यप्रदेश में दिन में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन रात में ठंड का असर बरकरार है। 2 फरवरी से फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दो से तीन दिन तक हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद एक बार फिर ठंड का दौर शुरू होगा। रात के तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी। हालांकि, दिन में थोड़ी राहत मिल सकती है।

शनिवार रात अधिकतर शहरों में 10 डिग्री के नीचे तापमान रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडला, उमरिया, खजुराहो, रायसेन में भी ठंड ने कंपकंपा दिया। भोपाल में तापमान 7.2 डिग्री रहा। वहीं, ग्वालियर में 6.2, जबलपुर में 8.5 और इंदौर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

शनिवार की रात प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर ठंड का असर देखा गया। मंडला में 4.2, उमरिया में 4.8, रीवा में 6.5, नौगांव में 5.4, खजुराहो में 5, छिंदवाड़ा में 6, बैतूल में 5, गुना में 5.8, खंडवा में 6, रायसेन में 4.6 और उज्जैन में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान 10 डिग्री के आसपास ही रहा।

 

अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम

अगले 24 घंटे में बैतूल और खंडवा जिले में शीतलहर चलने की संभावना है। कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!