27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

उत्तर भारत में बर्फबारी का मध्य प्रदेश में असर, इस दिन से तापमान बढ़ने की संभावना

Must read

भोपाल। हवाओं के रुख में बदलाव होने के बाद शनिवार को मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो रहा है। इस वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार से रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो, मंडला, मलाजखंड, नौगांव एवं उमरिया में रिकार्ड किया गया। छिंदवाड़ा, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो, बैतूल, खंडवा एवं रतलाम में शीतलहर का प्रभाव रहा। बैतूल में शीतल दिन रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. कम रहा, लेकिन यह शुक्रवार के अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री से. की तुलना में 2.1 डिग्री से. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री से. दर्ज किया गया। जो शुक्रवार के न्यूनतम तापमान नौ डिग्रीसे. के मुकाबले 1.3 डिग्री से. कम रहा। साहा के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हवा का रुख उत्तरी बना रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर आगे बढ़ गया है। हरियाणा पर बना चक्रवात भी उत्तर प्रदेश की तरफ खिसक गया है। रविवार को एक कमजोर आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के आसपास पहुंचने के आसार हैं। उसके प्रभाव से शनिवार से हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। इस वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। सोमवार से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!