24.2 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

लता मंगेशकर को लेकर भावुक हुए पीएम मोदी, कही ये बड़ी बात

Must read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी चुनाव को लेकर वर्चुअल रैली को संबोधित किया। यूं तो यह चुनावी कार्यक्रम था लेकिन लता मंगेशकर छाई रहीं। पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को याद किया और भावुक भी हुए। पीएम ने कहा, आज हम सभी के लिए बहुत ही दुःखद खबर आई है। हमारी लता दीदी आज हमें छोड़कर चली गई हैं परमात्मा में विलीन हो गई है। कल ही वसंत पंचमी का पर्व था, मां शारदा की हम आराधना कर रहे थे। जिनके कंठ से मां सरस्वती का आशीर्वाद छोटे बड़े हर किसी को मिलता था, वो लता दी ब्रह्मलोक की यात्रा पर चली गई। उनके व्यक्तित्व का विस्तार सिर्फ गानों की संख्या पर सीमित नहीं था।

 

पीएम मोदी ने कहा, मेरे जैसे अनेकों लोग हैं जो गर्व से कहेंगे कि लता दीदी के साथ उनका निकट संबंध था। जीवन के हर क्षेत्र के लोग हमें लता दीदी के प्रति अपना स्नेह जताते हुए हर पल मिलेंगे। इससे पता चलता है कि लता दीदी के व्यक्तित्व की विशालता कितनी बड़ी थी। आज हम सब दुखी हैं, पूरा देश दुखी है।

 

 

लता जी जैसी आत्माएं मानवता को सदियों में कभी कभार वरदान की तरह मिलती है। आज हम सब दुःखी हैं, पूरा देश दुःखी है। लता जी जैसी आत्माएं मानवता को सदियों में कभी कभार वरदान की तरह आती हैं। भारत की जो पहचान उन्होंने बनाई, भारत के संगीत को जो स्वर दिया, उससे दुनिया को भारत को देखने का एक नया नजरिया मिला।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!