30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

MP समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Must read

नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में अभी मौसम सामान्य बन हुआ है। मैदानी राज्यों में ठंड से कुछ राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में हालात बदल सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दो दिनों पहाड़ों पर हिमपात के साथ ही कुछ राज्यों में बारिश के आसार है। इसका असल मैदानी राज्यों पर भी देखने को मिलेगा। यानी आने वाले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है। उत्तर भारत में लगातार बदलते मौसम के बीच रविवार को दिन भर चटक धूप खिली रही। यहां पढ़िए अपने प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान

 

स्कायमेट वेदर के अनुसार, 8 या 9 फरवरी के आसपास उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। 8 फरवरी को राजस्थान के उत्तरी भागों में और 9 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की छिटपुट बारिश संभव है। ये गतिविधियां मध्यम या भारी नहीं होंगी, इसलिए फसल को नुकसान की संभावना से इंकार किया जाता है। 9 और 10 फरवरी को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी 9 से 10 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश का एक और दौर संभव है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है, जिनमें से एक 6 फरवरी को और दूसरा 8 या 9 फरवरी को आएगा।

 

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होने की संभावना है। इस दिन के लिए यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद तापमान भी गिरेगा और ठिठुरन भी वापस बढ़ेगी।

 

 

रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में फिर से बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। भारी हिमपात के बाद हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है। लाहुल स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया की घाटी में फोर व्हील ड्राइव वाहनों की आवाजाही जारी है। उन्होंने बताया कि वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!