30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

कार से आए VIP चोर, दुल्हन के घर से समेट ले गए 60 लाख के जेवरात

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर में VIP कार से आए चोरों ने दुल्हन के घर मे सेंध लगाकर महज़ 20 मिनट में 65 लाख रुपए का सामान समेट उड़ा लिया। हजीरा थाना के सुभाष नगर इलाके में रहने वाले पूरन सिंह राठौर की बेटी की गुरुवार रात में शादी थी। शादी का कार्यक्रम गोला का मंदिर इलाके के एक मैरिज गार्डन में था, रात करीब साढ़े 11 बजे पूरन सिंह राठौर और उनके भाई अर्जुन सिंह का परिवार लगुन फलदान के लिए मैरिज गार्डन में थे। लिहाज़ा दोनों के घरों में ताले लटके थे। इधर चोरों ने दुल्हन के घर मे सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दे दिया। गुरुवार सुबह दुल्हन को बिना गहनों में विदा कर परिवार ने पुलिस को खबर दी। पुलिस CCTV में कैद हुई चोरों की कार के नंबर के आधार पर तलाश में जुट गई है।

कार वाले चोरों ने 20 मिनट में दुल्हन के घर से 65 लाख का सामान समेटा

ग्वालियर के हजीरा थाना के सुभाष नगर में रहने वाले पूरन सिंह राठौर की बेटी की शादी गुरुवार रात को हो रहा थी। कार्यक्रम गोला का मंदिर थाना इलाके के एक मैरिज गार्डन में थी, दुल्हन के जेवरात पूरन सिंह के घर मे ही रखे थे, साथ ही उनकी पत्नी के बरसों पुराने सोने के जेवरात और करीब पांच लाख रुपए की नकदी भी रखे थे, वहीं सामने उनके भाई अर्जुन सिंह का मकान था, वहां भी सोने चांदी के जेवरात रखे थे। इसी रात 11.54 बजे आई-20 कार से VIP चोर आए, चोरों में 20 मिनट के अंदर दोनों घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। दोनों घरों से करीब 60 लाख रुपए के सोने के जेवरात, पुराना सोना ले गए, वहीं शादी के लिए रखी पांच लाख रुपए की नकदी भी ले गए।

CCTV में कार से आते दिखे VIP चोर, 20 मिनट में चोरी कर लौट गए

चोरों ने गली के बाहर कार खड़ी की थी, 20 मिनट के अंदर वारदात को अंजाम देकर चोर भाग निकले। रात साढ़े 12 बजे परिवार वाले शादी के जेवरात और सामान लेने घर आए तो दोनों घरों के ताले टूटे मिले। घटना के बाद परिवार वालों ने वरपक्ष को दी। आखिर में दुल्हन को बिना जेवर के विदा किया गया। परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर गुरुवार दोपहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। परिवार वालों ने करीब 65 लाख रुपए की चोरी होने का बयान दर्ज कराया है, उधर मौके पर पहुंचे SP अमित सांघी ने कहा कि चोरी गई सामान की कीमत का आंकलन किया जा रहा है। वहीं CCTV फुटेज के आधार पर कार की शिनाख्त कर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!