मोदी : विश्वास है आत्मनिर्भर भारत मिशन पूरा होगा

Author Picture
By Sharma Published On: September 4, 2020
modi

देश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों पर हो रहे शिखर सम्मलेन को संबोधित किया। पीएम मोदी का ये संबोधन SISPF  में रहा। यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम USISPF एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भारत और अमेरिका की साझेदारी के लिए काम करता है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि कोरोना महामारी आएगी। इसने हर किसी को प्रभावित किया, लेकिन भारत के लोगों की आकांक्षाओं को यह प्रभावित नहीं कर सका। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 1.3 अरब भारतीय आत्मनिर्भर भारत के मिशन में जुटे हैं।

आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करना है। आगे का रास्ता एम्पलॉयर और प्राइवेट सेंटर में अवसरों से भरा पड़ा है। इसमें कोर इकनॉनमिक सेन्टर और सोशल सेक्टर भी शामिल है। हाल ही में रेलवे, डिफेंस, स्पेस और अटॉमिक एनर्जी के क्षेत्र को खोला गया है। हमारे लेबर रिफॉर्म्स एम्प्लॉयर  के ऊपर से कंप्लायंस का बोझ हटाएंगे और कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी  की सुविधा भी देंगे। 2019 में भारत में एफडीआई 20 फीसदी बढ़ा, ऐसा ऐसे वक्त में हुआ जब दुनिया में गिरावट देखी गई है। यह हमारी एफडीआई स्कीम की सफलता को दिखाता है।