युवती को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Author Picture
By Sharma Published On: February 14, 2022

इंदौर। इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर पीड़िता से संबंध बनाए। बाद में शादी से इंकार कर दिया। आरोपी महाराष्ट्र भागता इससे पूर्व पुलिस ने उसे रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। TI दिलीप पुरी के मुताबिक नावदा पंथ में रहने वाली 19 साल की युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विजय चौहान को पकड़ा है। आरोपी एक फैक्ट्री में काम करता है।

जानकारी के अनुसार बात दे युवती ने बताया कि आरोपी विजय चौहान उसके घर के पड़ोस में रहने आया था। यहां दोस्ती होने के बाद विजय ने शादी की बात कही। इसके बाद वह लगातार मिलते रहे। विजय ने अलग-अलग जगह पर ले जाकर संबंध बनाए।

युवती जब भी शादी की बात करती, तो विजय जल्दबाजी करने की बात करते हुए टाल देता था। बाद में वह युवती को धमकाने लगा था। युवती ने यह बात अपने परिवार को बताई। आरोपी विजय को प्रकरण दर्ज होने की जानकारी लग गई थी। वह महाराष्ट्र भागने वाला था। उसके पहले ही आरोपी को पकड़ा गया।