मोदी के खिलाफ घृणा सन्देश

Author Picture
By Sharma Published On: September 4, 2020
modi

देश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर इर्षाजनक संदेश पोस्ट करने के सिलसिले में ओडिशा के कटक जिले से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की उत्तर प्रदेश के कुसुंबी गांव के निवासी आरोपी को बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (राजद्रोह) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।कटक के पुलिस अधीक्षक जुगल किशोर बनोठ ने कहा, ”उत्तर प्रदेश पुलिस ने यहां की स्थानीय पुलिस से मदद मांगी थी। हमारे पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने में आवश्यक सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सिंह बली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। यूपी पुलिस ओडिशा के सालीपुर में छोटा-मोटा कारोबार करने वाले इस आरोपी की ट्रांजिट रिमांड लेने की योजना बना रही है।