GirfFriend से Love Marriage के लिए कॉलेज संचालक ने Wife को दिया तलाक

ग्वालियर। ग्वालियर शहर के 50 साल के एक कॉलेज संचालक ने गर्ल फ्रेंड से Love Marriage के लिए पत्नी से 26 साल पुराना रिश्ता तोड़ लिया। कॉलेज संचालक ने अपनी असिस्टेंट से ब्याह रचने के लिए फैमिली कोर्ट से तलाक लिया है। कॉलेज संचालक ने अपनी लव स्टोरी को लव मैरिज में बदलने के पत्नी को नकदी सहित एक करोड़ 20 लाख की संपत्ति देकर तलाक लिया है।

 

गर्ल फ्रेंड के Love में कुछ भी करेगा

 

ग्वालियर में मशहूर कॉलेज के संचालक का तलाक इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। संचालक की 1996 में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद एक बेटा और बेटी हुई, बेटी की हाल ही में शादी हुई है। शादी के 10-12 साल तक सब ठीक ठाक रहा लेकिन फिर दोनों के रिश्तों खटास आने लगी। कुछ साल पहले कॉलेज संचालक का अपनी असिस्टेंट के साथ love अफेयर शुरू हो गया। इससे बात बिगड़ती चली गई।

 

पति की लव स्टोरी से नाराज़ पत्नी ने छोड़ा घर

 

पत्नी को पति के लव अफेयर के बारे में पता चला तो घर में झगड़े होने लगे। पति ने अपनी गर्ल फ्रेंड को छोड़ने के लिए तैयार नही हुआ। आखिर में पत्नी अपने बच्चों को साथ लेकर सिटी सेंटर इलाके में रहने लगी। अब जब लव स्टोरी शहर में मशहूर होने लगी तो कॉलेज संचालक ने गर्ल फ्रेंड से शादी रचाने का फैसला किया। इसके लिए पत्नी से कानूनी तौर पर रिश्ता खत्म करना जरूरी था।

 

नियम-शर्तों में बंधा आपसी सहमति का तलाक

 

कॉलेज संचालक और उनकी पत्नी ने 2020 में फैमिली कोर्ट में तलाक का दावा पेश किया। 50 साल पति और 47 साल की पत्नी की पहली और अंतिम गवाही हो चुकी है। पत्नी ने तलाक को सहमति दे दी गई है। कोर्ट से अब तलाक की डिक्री आदेश पारित होना है। ये तलाक इन शर्तों में बंधा है।

 

तलाक के लिए ये नियम शर्तें रहेंगी-

 

– आपसी सहमति से तलाक का आवेदन पेश किया था, उसमें जबलपुर के चार फ्लैट पत्नी को देने का तय हुआ। सहमति की इस शर्त को बदल दिया गया। इसके बदले में नगदी गई है।

 

– पत्नी को सिटी सेंटर में रहने के लिए एक लक्जरी फ्लैट दिया गया है। स्त्री धन (आभूषण) पर पत्नी का अधिकार रहा है।

 

– दोनों से एक बेटा व बेटी है। बेटा-बेटी पिता के साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें जाने से नहीं रोका जाएगा।

 

– पत्नी पति के खिलाफ अब कोई भी कानूनी दावा पेश नहीं करेगी।

 

– बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी पति ने ली है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!