महिला से रेप करने वाला एसआई हुआ फरार, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Author Picture
By Sharma Published On: February 24, 2022

उज्जैन। उज्जैन में इंदौर की महिला को धमकाकर रेप करने वाला एसआई विकास देवड़ा फरार है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर छापे मारे हैं, लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा है। पीड़िता की उससे 6 महीने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। इंस्पेक्टर ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर रेप किया। वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। हद तो तब हो गई जब वह पीड़िता की संपत्ति हड़पने की कोशिश करने लगा। इस पर महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

पति से विवाद के बाद मैं अलग रहने लगी थी। देवड़ा ने 6 माह पहले मुझे सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी थी। उसने दोस्ती करने के बाद मुझे झांसे में लेकर वरमाला डालने के फोटो ले लिए। फिर रेप किया। इसके बाद प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया। रात 9 बजते ही वह शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता। उसे नई लड़कियां चाहिए। मेरी 25 तोला सोने की ज्वैलरी हड़प ली। मेरी संपत्ति हड़पने का प्लान बनाने लगा था। नार्मल फोटो को दिखाकर वायरल करने की धमकी देता और ब्लैकमेल करता था। यहां तक तो ठीक था, लेकिन रोजाना की पिटाई से मैं तंग आ गई थी। उसकी प्रताड़ना लगातार बढ़ती जा रही थी। मेरा हाथ तोड़ दिया। मैं दवाएं खा रही हूं। आसपास के लोगों ने हौसला दिया तब जाकर मैंने शिकायत की। एसआई और उसकी पत्नी फोन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। मैं कोई समझौता नहीं करूंगी। डीजीपी से शिकायत करूंगी, ताकि वह दूसरी लड़कियों का भविष्य बर्बाद न कर सके।

 

 

जानकारी के अनुसार बात दे उज्जैन के भेरूगढ थाने में पदस्थ एसआई विकास देवड़ा पर रविवार को इंदौर निवासी महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद थाना चिमनगंज में आरोपी सब इंस्पेक्टर विकास देवड़ा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल एसआई देवड़ा फरार है, जिसे खोजने के लिए देवास रोड स्थित घर समेत रतलाम के पैतृक निवास और परिजनों के घरों पर भी पुलिस टीम पहुंची, लेकिन तब तक वो फरार हो चुका था। एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया की एसआई को निलंबित कर दिया गया है।