जॉनी बक्शी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Author Picture
By Sharma Published On: September 5, 2020
Johnny Bakshi

देश। वेटेरन डायरेक्टर जॉनी बक्शी की हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उन्हें शुक्रवार को सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से जुहू स्थित आरोग्य निधि हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर रखा गया था। उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था। उन्होंने अपने जीवन काल में  फिल्मे दी जैसे मंजिले और भी है (1974), रावन (1984), फिर तेरी कहानी याद आये (1993)।

 

twitter
twitter

उन्होंने राजेश खन्ना के साथ डाकू और पुलिस(1992), खुदाई (1994) जैसी हिट फिल्मे भी दी है। उनकी मौत पर अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा ये बहुत ही दुखद खबर है वे मेरी मुंबई में शुरुवाती दौर के साथी थे। वह एक अच्छे प्रोडूसर, दोस्त, और बहुत अच्छे प्रेरक भी थे। उनकी हसी बहुत ही संक्रामक थी उसे देख कर उनके आस पास हर कोई खुश हो जाता था।