22.8 C
Bhopal
Tuesday, October 22, 2024

भाजपा को बड़ा झटका, सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे

Must read

उत्तराखंड। उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में संपन्न हो चुके विधानसभा चुनावों के नतीजे आना शुरु हो चुके हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब पहुंच चुकी है। फिलहाल भाजपा 41 सीटों और कांग्रेस 26 सीटों पर आगे चल रही है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला है और अन्य दलों को 3 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव परिणाम को लेकर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री धामी को उनके प्रतिद्वंद्वी कैंडिडेट से करारी टक्कर मिल रही है। पुष्कर सिंह धामी 4000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेत हरीश रावत चुनाव हार चुके हैं।

 

केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह परिणाम उम्मीद के मुताबिक है। उत्तराखंड के लोगों को हमारा काम दिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुष्कर सिंह धामी जी और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर काम किया है। मैं जनता और कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं।

 

लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी जीते। खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक हजार वोटों से चले रहे हैं आगे। हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक चल रहे पीछे, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बनाई बढ़त।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!