हेल्थ। कोलेस्ट्रॉल रक्त में वसा का एक प्रकार है, जो शरीर द्वारा प्राकृतिक रूप से निर्मित होता है। यह कुछ खाद्य पदार्थों में भी पाया जाता है। शरीर को ठीक से काम करने के लिए कुछ कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं। एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) और एलडीएल (बुरा कोलेस्ट्रॉल)। खराब कोलेस्ट्रॉल ब्लड के बहाव में रुकावट पैदा करता है। शरीर में इसका अधिक स्तर होने से दिल से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। हार्ट को हेल्दी रखने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको कुछ सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।
भिंडी को सभी लोग खाना पसंद करते हैं। यह एक लो कैलोरी सब्जी है। इसमें पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं।
ब्रोकली सेहत के लिए फायदेमंद होती है। यह देखने में गोभी की तरह लगती है। ब्रोकली में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन ए,
पोलीफेनोल और ग्लूकोसाइड व कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से डाइजेशन और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
प्याज का सेवन सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसका रस बालों को घना और मजबूत करता है। वह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
लहसुन में एंटी-हाइपरलिपिडेमिया गुण होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। डाइट में लहसुन को शामिल कर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रख सकते हैं।
Recent Comments