27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

9वीं की छात्र से दुष्कर्म, 25 दिन तक उसे पत्नी बनाकर कई बार दुष्कर्म किया

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर के उपनगर मुरार में एक 9वीं की छात्रा को उसके ही दोस्त ने धोखा दिया। मिलने बुलाया और अपहरण कर घर ले गया। करीब 25 दिन तक उसे पत्नी बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। जब भी छात्रा विरोध करती, उसे धमकाया जाता था। यहां परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। घटना काशीपुरा में 7 मार्च से अभी तक की है। मुरार पुलिस ने घटना स्थल के आसपास 12 जगह लगे CCTV को बीते 25 दिन में कई बार देखा, तब ताकर एक गाड़ी का क्लू मिला। उस गाड़ी को ट्रैस कर पुलिस हस्तिनापुर पहुंची। यहां से नाबालिग को मुक्त कराया है। नाबालिग ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की कहानी सुनाई है।

उपनगर मुरार के सुन्दर नगर काशीपुरा निवासी 14 वर्षीय लड़की 9वीं की छात्रा है। 7 मार्च को वह घर से किसी से मिलने निकली थी, उसके बाद नहीं लौटी। छात्रा के लापता होने का पता चलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सुराग नहीं मिला। अफसरों ने प्रधान आरक्षक चतुर सिंह, आरक्षक योगेन्द्र सिकरवार, नीरज यादव, अनिल, राजवीर, जोतेन्द्र, शिवनारायण, मनीष गुर्जर तथा महिला आरक्षक यास्मीन को तलाश के लिए लगाया। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन को देखा, तो आखिर बार वह सिंहपुर रोड पर एक्टिव था।

छात्रा की तलाश के लिए पुलिस टीम ने 25 दिन में कई बार एक दर्जन कैमरों के फुटेज खंगाले, तब कहीं सुराग मिला। पता चलते ही टीम हस्तिनापुर पहुंची और छात्रा को बरामद किया। छात्रा को पुलिस थाने ले आई। उसके बाद छात्रा ने पूरी कहानी सुनाई। छात्रा ने बताया कि कुछ ही समय पूर्व उसकी दोस्ती बलराम जाटव नामक युवक से हुई थी। बातचीत के बाद वह आपस में मिलने लगे। एक दिन बलराम ने छात्रा को मिलने बुलाया। बाइक से उसे लेकर घर पहुंचा। यहां पर धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे लेकर हस्तिनापुर में मौसा के खाली घर में रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे पत्नी की तरह पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बात दे मुरार टीआई शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!