सोने चांदी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, MP में ये रहे भाव

इंदौर। अगले सप्ताह वैवाहिक सीजन शुरू होने जा रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए सराफा बाजार में हलचल बढ़ने लगी है। प्री-बुकिंग में ज्यादातर व्यापार लाइटवेट ज्वेलरी में देखने को मिल रहा है। इस वजह से सोने की कीमतों में तेजी का वातावरण बना हुआ है। शुक्रवार को इंदौर में सोना बुधवार के बंद भाव से 200 रुपए बढ़कर 54050 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में भी निवेशकों के बढ़ते रुझान से सोने में बढ़त जारी रही। कामेक्स पर सोना बढ़कर 1973 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया। इधर, चांदी में ऊंचे दामों पर ग्राहकी का सपोर्ट कम मिलने से भाव में आंशिक गिरावट रही। इंदौर में चांदी शुक्रवार को 200 रुपए घटकर 69400 रुपए प्रति किलो रह गया। कामेक्स पर चांदी 25.62 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

रवा 54050 सोना (आरटीजीएस) 54500 सोना 22 कैरेट (91.60) 49930 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। बुधवार को सोना केडबरी 53850 रुपए पर बंद हुआ था। इधर, चांदी चौरसा 69400 चांदी कच्ची 69500 चांदी (आरटीजीएस) 70300 रु. प्रति किलो रह गई। बुधवार को को चांदी 69600 रुपए पर बंद हुई थी।

सोना केडबरी 53900 सोना रवा 53800 चांदी पाट 69600 टंच 69500 चांदी सिक्का 800 रुपए प्रति नग बोले गया।

सोना केडबरी 54150 बिस्कुट (999) 53900 गहनें (22 कैरेट) 49600 प्रति दस ग्राम, चांदी चौरसा 69400 टंच 69700 रुपए प्रति किलो है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!