G-LDSFEPM48Y

एक साल तक इस राशि में रहेंगे बृहस्पति, इन राशियों को होगा ये बड़ा फायदा

राशि। भारतीय ज्योतिष में सभी राशियों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन काफी असरकारक माना गया है। गुरु ग्रह ने अपनी प्रिय राशि मीन में 12 अप्रैल को प्रवेश किया है और आगामी 1 साल तक अब बृहस्पति ग्रह मीन राशि में रही रहेंगे। बृहस्पति ग्रह को सभी ग्रहों को गुरु माना जाता है, जो एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु ग्रह अब अप्रैल 2023 में राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में एक साल की अवधि में तीन राशि के जातकों को बंपर फायदा होगा।

 

वृषभ राशि

 

बृहस्पति ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करते ही वृषभ राशि वालों के लिए अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। एक साल के लिए बृहस्पति ग्रह उन्हें बहुत लाभ देगा। करियर में लाभ होगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। वित्तीय समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। प्रेम जीवन, दांपत्य जीवन के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को पार्टनर मिलेगा। शादी का इंतजार कर रहे युवाओं की शादी होगी। परिवार में शांति रहेगी। दोस्तों के साथ यात्रा के भी योग हैं।

 

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों के लिए एक साल की अवधि करियर व्यवसाय में बहुत फलदायी होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कुछ जातकों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बड़ा फायदा होगा।

कर्क राशि

इस राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा। सब कुछ आसानी से सफल होगा। जो तुम अब तक अटके हुए थे, वे भी अब पूरे होंगे। दोस्तों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए भी बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन काफी फायदेमंद होगा। व्यापार को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, वे पूरे होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश करने से पहले घर के बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!