सास ससुर ने कराई विधवा बहू की शादी, तोहफे में दिया 60 लाख का बंगला 

धार। धार में सास-ससुर ने विधवा बहू को बेटी की तरह विदा किया है। उसकी धूमधाम से शादी करवाई है। उसे कोई तकलीफ न हो, इसे देखते हुए उसे 60 लाख का बंगला भी तोहफे में दिया है।जानकारी के अनुसार बीते साल कोरोना में 25 अप्रैल 2021 को धार के रहने वाले एसबीआई के रिटायर्ड मैनेजर युग तिवारी के बेटे प्रियंक तिवारी की मौत हो गई थी। 27 नवंबर 2011 में उनके बेटे प्रियंक की शादी रिचा से हुई थी। प्रियंक भोपाल की नेटलिंक कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और भोपाल में ही उसकी पोस्टिंग थी। साल 2013-14 में उन्हें एक बेटी हुई थी। जिसका नाम आन्या तिवारी (9) है। प्रियंक की मौत के बाद उसकी पत्नी विधवा हो गई।

 

 

युग तिवारी और उनकी पत्नी ने बहू और 9 साल की पोती के भविष्य को देखते हुए बड़ा फैसला लिया। दोनों ने अपनी विधवा बहू का एक बार फिर घर बसाने का निर्णय लिया। अपनी बहू को दूसरे विवाह के लिए तैयार किया, और अक्षय तृतीया पर अपनी विधवा बहू रिचा तिवारी की शादी नागपुर के रहने वाले वरुण मिश्रा से करवाई। सास ससुर ने बेटी की तरह अपनी बहू का कन्यादान किया।

 

युग तिवारी ने बताया कि वह अपनी बहू को बेटी मानते हैं। उन्हें रिचा और आन्या के भविष्य की चिंता थी। उन्होंने रिचा के मायके वालों से इस बारे में बात की थी। शादी का पूरा खर्च भी उन्होंने खुद ही उठाया और पूरे धूमधाम से बेटी समान बहू को विदा किया। साथ ही नागपुर में उनके बेटे प्रियंक ने जो बंगला खरीदा था। वह बंगला भी उन्होंने अपनी बहू को दे दिया। शादी के बाद आन्या भी अपनी मम्मी के साथ नागपुर चली गई है। प्रियंक की मौत के बाद कंपनी ने उसकी पत्नी रिचा को जॉब दे दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!