30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

मैरिज एनिवर्सरी पर सेक्स करने के दौरान पत्नी की हुई मौत

Must read

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में एक शख्स ने सेक्स करते-करते पत्नी की जान ले ली। इसी दिन उनकी मैरिज एनिवर्सरी भी थी। दोनों ने पहले शराब पार्टी की। इसके बाद सेक्स पॉवर को चैलेंज करने पर पति वहशी बन गया और पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स करने लगा। इसी दौरान प्राइवेट पार्ट से अधिक खून बहने से पत्नी बेहोश हो गई, बाद में उसने दम तोड़ दिया। बयानों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामला 10 मई को बिजोरी गुमाई का है।

 

 

उमरेठ थाना प्रभारी बलवंत कौरव ने बताया कि बिजौरी गुमाई में रहने वाली 42 साल की महिला का शव उसी के घर में निर्वस्त्र हालत में मिला था। बेटे के बयान के आधार पर महिला के पति कलीराम मरकाम (45) से पूछताछ की गई। इसके बाद कलीराम ने क्रूरता की जो कहानी बताई, उसे सुनकर पुलिस वालों के हाथ-पैर फूल गए। पति ने पुलिस को बताया 10 मई को उनकी शादी की सालगिरह थी। इस खुशी में दोनों ने साथ में शराब पीकर जश्न मनाया। इसके बाद नशे में बेकाबू होकर पति ने पत्नी से संबंध बनाए। उसने अननेचुरल सेक्स भी किया। इससे वह काफी देर तक वो तड़पती रही। अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई।

 

 

पत्नी की हालत देखकर पति घबरा गया और तुरंत घर के बाहर चला गया। उसने पत्नी के कपड़े भी दूसरी जगह फेंक दिए। कपड़ों पर खून के निशान देखकर कुछ लोगों ने महिला के बेटे को इस बारे में सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो मां को मृत पाया। इसके बाद उसने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी संजीव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला का पीएम दो डाॅक्टर की टीम ने किया। इस दौरान महिला के शव के अंदरुनी हिस्सों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!