27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

महिला के चचिया ससुर ने किया महिला के साथ रेप

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर में एक अनोखा ही मामला सामने आया है। एक महिला के साथ उसके रिश्ते में चचिया ससुर ने रेप किया और धमकाया। पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची तो वहां पुलिस ने मामला छेड़छाड़ का दर्ज कर दिया। काफी समय बाद पीड़िता को पता लगा कि दुष्कर्म का मामला ही दर्ज नहीं हुआ है। घटना अप्रैल 2021 से अभी तक की है। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की, लेकिन तत्कालीन थाना प्रभारी ने उसकी एक नहीं सुनी। पीड़िता ने पता किया तो जानकारी मिली कि एक विधायक के फोन के बाद रेप के मामले को छेड़छाड़ कर दिया गया है। अब पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी से की है। पीड़िता के तत्काल उसके मामले में मदद का आश्वासन मिला है।

यह है पूरा मामला

भितरवार के बनियातोर गांव में 27 वर्षीय वंदना (बदला हुआ नाम) एक विवाहिता है। अपने परिवार के साथ गांव में रहती है। 23 अप्रैल 2021 को वह अपने खेत की मडैया पर सो रही थी। तभी भरत जाटव पुत्र सूरतिया जाटव जो की रिश्ते मंे उसका चचिया ससुर लगता है वहां आ गया। जब वह सो रही थी तो उसने गंदी नीयत से विवाहिता पर हाथ फेरना शुरू किया। जब महिला की नींद खुली तो उसने विरोध किया। जिस पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकाते हुए भाग गया। घटना की पूरी जानकारी महिला ने पति को दी। पति के साथ वह भितरवार थाना पहुंची। पहले तो पुलिस ने उनकी सुनी नहीं। फिर तत्कालीन थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने उसके द्वारा रेप की शिकायत करने के बाद भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। यह बात भी उनको बाद में पता लगा। इसके बाद उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। पर थाना प्रभारी का कहना था कि मामला हम सुलझाएंगे सीएम हेल्पलाइन वाले नहीं आएंगे। इसके बाद भी पुलिस ने रेप का मामला दर्ज नहीं किया।

 

 

पीड़ित विवाहिता के पति ने एसएसपी ऑफिस में आरोप लगाया है कि उनके मामले में आरोपी को बचाने के लिए विधायक लाखन सिंह ने फोन किया था। जिसके बाद भितरवार थाना पुलिस ने रेप के मामले को दुष्कर्म में बदल दिया। यही कारण है कि रेप करने के बाद भी आरोपी भरत जाटव अभी तक बाहर आजादी से घूम रहा है। जब पीड़िता से पूछा कि वह कहां और क्यों आए हैं तो उसका कहना है कि हमारे साथ बहुत अन्याय हुआ है इसलिए वह एसएसपी ग्वालियर से मदद मांगने आए हैं।उन्होंने मदद का आश्वासन दिया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!