4 साल की मासूम के सामने मां की हुई मौत, ये है पूरा मामला

ग्वालियर। ग्वालियर में महिला की संदिग्ध मौत हो गई। 4 महीने का बेटा उसके पास ही था। महिला को पति और ससुरालवाले हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। उसकी मौत की खबर मिलते ही सभी वहां से शव छोड़कर भाग निकले। मायकेवालों ने ससुरालवालों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के पैर से लेकर गर्दन तक चोट के निशान हैं।

 

उपनगर मुरार की 24 साल की दीपा शर्मा की शादी दिसंबर 2020 में महाराजपुरा के प्रवीण पाराशर से हुई थी। प्रवीण एक प्राइवेट बैंक में जॉब करता है। दीपा के पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शादी में उन्होंने 10 लाख रुपए कैश के साथ हर वो सामान दिया था, जो बेटी के ससुरालवालों ने मांगा था। पता चला है कि गंभीर हालत में बेटी को ससुरालवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। शादी के 2 महीने बाद ही दामाद बेटी के साथ मारपीट करने लगा था। इसकी शिकायत थाने में भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

नरेंद्र का आरोप है कि दामाद और रुपए लाने की डिमांड दीपा से कर रहा था। इसे लेकर ही उसने बेटी की हत्या की है। बेटी के शरीर पर चोट के निशान इसकी गवाही दे रहे हैं। बेटी को पीट-पीटकर मार डाला गया। बेटी का चार महीने का बच्चा है। मौत के समय वह वहीं पर था। उसे पता भी नहीं कि उसकी मां का हाथ हमेशा के लिए उसके सिर से हट गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!