इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बड़ी घटना हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम में गोली लगने से एक टीआई की मौत हो गई, वहीं एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि महिला एएसआई को गोली मारने के बाद टीआई ने खुद को गोली मारी है। मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं।
जानकारी के अनुसार घटना इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम की है। मृतक की पहचान टीआई हाकम सिंह पंवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे यहां एक महिला एएसआई रंजना खेड़े से मिलने पहुंचे थे। एएसआई को भी गोली लगने की सूचना है। जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले टीआई ने महिला एएसआई को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली।
मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में इंस्पेक्टर हाकम सिंह पंवार और महिला पुलिसकर्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद इंस्पेक्टर ने पहले महिला पुलिसकर्मी पर गोली चलाई और फिर को भी शूट कर लिया। बताया जा रहा है कि हाकम सिंह सराफा, सिमरोल औरअन्नपूर्णा थाने के थाना प्रभारी रह चुके हैं। हाकम सिंह श्यामला हिल्स थाने भोपाल में तैनात थे। चार महीने पहले ही उनकी वहां पोस्टिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक ने उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था।
Recent Comments