G-LDSFEPM48Y

CM शिवराज ग्वालियर दौरे पर आज, तीन सभाओं को करेंगे संबोधित

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार की शाम छह बजे साढ़े तीन घंटे के लिए ग्वालियर आएंगे। इस अवधि में वह जिले की तीनों विधानसभा में एक-एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभाओं में भाजपा की महापौर और पार्षद पद के उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी शनिवार शाम प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने संभागीय मीडिया कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए दी। ऊर्जा मंत्री ने बताया मुख्यमंत्री रविवार शाम को छह बजे ग्वालियर आएंगे। वह पिंटो पार्क पर पहली सभा, सात बजे इंटक मैदान में दूसरी सभा और रात आठ बजे गोल पहाड़िया पर तीसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद साढ़े नौ बजे वापस भोपाल लौट जाएंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को 45 वार्डों में वार्ड स्तरीय विजय बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। 26 व 27 जून को महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। प्रेसवार्ता में प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी, जवाहर प्रजापति, पवन सेन मित्तल मौजूद थे।

 

नगर सरकार की पांच दशक की उपलब्धियां नहीं गिना सके ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय में शहर की तस्वीर बदल जाएगी। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी अमृत योजना का लाभ सीधे नागरिकों को नहीं मिल पाने के संबंध में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाएं और न ही पिछले पांच दशक तक निगम परिषद में भाजपा की सरकार ने के बावजूद पांच प्रमुख उपलब्धियां भी नहीं गिना सकें। उन्होंने सिर्फ एलिवेटड रोड, नया हवाई अड्डा व अत्याधुनिक सुविधा युक्त रेलवे स्टेशन परियोजना के बारे बताया, जो कि अभी प्रारंभिक दौर में हैं।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!