28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

सुहागरात पर पति ने किया अननैचुरल सेक्स, ससुर भी करता था अश्लील हरकतें

Must read

इंदौर। इंदौर की महिला ने कानपुर में रहने वाले पति और ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पति के वहशीपन की कहानी उसने पुलिस को बताई। शादी के बाद कानपुर में सुहागरात पर होटल ले जाकर ओरल और अननैचुरल सेक्स किया। बाथरूम में कैमरा लगाकर उसके न्यूड वीडियो भी बनाए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपए की मांग करने लगा। जब ससुर को पति की हरकत बताई तो, उसने भी जबरदस्ती की। सास और ननद को सबकुछ पता होने के बावजूद उसे चुप रहने के लिए धमकाती रही।

 

इंदौर की पॉश कॉलोनी में रहने वाली 30 साल की महिला डेढ़ साल से पति की हरकतों को झेल रही थी। परेशान होकर वह इंदौर अपने मायके आई और परिवार को आपबीती बताई। जिसके बाद वकील से बात की और लसूड़िया पुलिस थाने में शिकायती आवेदन दिया। महिला पुलिस ने पति, ससुर समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर मामला कानपुर पुलिस को सौंपा है।

 

 

जानकारी के अनुसार बात दे कि टीआई ज्योति शर्मा के मुताबिक महिला ने पति के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। उसने बताया है कि 10 दिसंबर 2018 को इंदौर के एक गार्डन में उसकी शादी कानपुर निवासी युवक से हुई थी। पिता ने दहेज में 40 तोला सोना, लग्जरी कार समेत अन्य सामान दिया था। पति उसे सुहागरात के लिए कानपुर की एक होटल में ले गया। यहां उसने अननैचुरल और ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया। पति ने कई बार वाइब्रेटर का भी इस्तेमाल किया। वह दर्द से तड़पती रही। इसके बाद भी लंबे समय तक पति की ऐसी हरकतें जारी रहीं। ससुर को पूरी बात बताई तो उन्होंने प्रेग्नेंट करने की बात कहकर बहू को कमरे में धक्का दिया और अश्लील हरकतें कीं।

 

महिला ने पति की हरकतों की शिकायत सास और ननद से की तो वो भी चुप रहने के लिए धमकाने लगीं। महिला ससुरालवालों से परेशान होकर पिता से बात की और इंदौर लौट आई। उसका कहना है कि शादी के बाद खरीदे गए कुछ सोने के जेवर मिलाकर करीब 90 तोला सोना ससुराल वालों के पास है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!