निगम के पीआरओ का मोबाइल लूटकर भागे बदमाश

Author Picture
By Sharma Published On: July 10, 2022

इंदौर। इंदौर की एक होटल के सामने से निगम के पीआर मैनेजर से साथ लूट की वारदात हो गई। उनकी बेटी के बर्थडे के दौरान वह अपने परिचित को रास्ता बताने बाहर आए थे। इस दौरान दो आरोपी उनका मोबाइल लूटकर ले गए। इस मामले मेंं पुलिस ने शिकायत नही सुनी इसके बाद सिटीजन कॉर्प पर शिकायत की। मामले में लसूडिया पुलिस ने जांच शुरू की है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है।

 

 

टी आई संतोष दूधी के मुताबिक घटना स्कीम नंबर 78 होटल शिवाय की है। अजीत श्रीवास्तव यहां अपनी बेटी का 18 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। तभी उनके मोबाइल परिचित का कॉल आया। जिसमें वह होटल का पता बताने के लिये बाहर निकले जब वह मोबाइल पर बात कर रहे थे तो इस दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। उसमे पीछे बैठे युवक ने कान के यहां से मोबाइल छुडाया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद अजीत ने अपने रिश्तेदारों के नंबर से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

 

जिसमें सिटीजन कॉर्प पर शनिवार को शिकायत कर केस दर्ज करवाया। सीसीटीवी में दिखी वारदात होटल शिवाय के पार्किग में लगे कैमरो में दो बाइक पर आए दो बदमाश वारदात को अंजाम देते दिख रहे है। वही अजीत श्रीवास्तव ने कुछ दूरी तक बदमाशों का पीछा भी किया। अजीत निगम के आईडब्लूयएस डिपार्टमेंट में पब्लिक रिलेशन मैनेजर के पद पर काम कर रहे है।