31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

तीन बच्चों की मां ने प्यार के लिए पति को छोड़, बॉयफ्रेंड ने शोषण कर दिया धोका

Must read

ग्वालियर। लिव-इन-रिलेशन में रहने लगी। प्रेमी ने उसका कई साल का शारीरिक शोषण किया। अब प्रेमी शादी से मुकर गया है। उसने किसी और लड़की से शादी कर ली है।जब महिला को प्रेमी के शादी का पता लगा तो उसने विरोध किया। जिस पर आरोपी ने उसे मिलने बुलाकर रेप किया। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। घटना गिरवाई की है। पीड़िता ने मामले की शिकायत गिरवाई पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

ग्वालियर निवासी 40 वर्षीय रानी विवाहित महिला है। उसके दो बेटे, एक बेटी सहित तीन बच्चे हैं। महिला मूल रूप से शिवपुरी के नरवर इलाके की रहने वाली है। महिला ने गिरवाई थाना पहुंचकर अपने साथ दुष्कर्म व धोखा होने की शिकायत की है। महिला की 18 साल पहले नरवर शिवपुरी निवासी जीतू प्रजापति से दोस्ती हुई थी। कुछ सालों बाद जीतू ने उससे प्रेम का इजहार किया और शादी का वादा किया। उसकी बातों में आकर वह भी उससे प्रेम करने लगी। इसके बाद कई बार जीतू ने महिला से उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं जब भी वह विरोध करती थी तो आरोपी उसके बच्चों और उसकी जिंदगीभर जिम्मेदारी निभाने की बात कहता था।

 

 

जीतू की बातों में आकर महिला ने पति को छोड़ दिया और जीतू के साथ आकर लिव-इन-रिलेशन में रहने लगी। यहां पर भी वह शादी का वादा कर उसका शोषण करता रहा। जब कई वर्ष बीत गए तो महिला ने शादी का दबाव बनाया, लेकिन जीतू ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला को पता लगा कि जीतू ने किसी और महिला से शादी कर ली है। इसके बाद महिला को अहसास हुआ कि जिस प्यार के लिए उसने अपने पति को छोड़ दिया था उसने ही उसे धोखा दिया।

 

 

 

अब आरोपी महिला को धमका रहा था कि यदि उसने किसी से कुछ कहा या पुलिस में शिकायत की तो वह उसके अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। साथ ही उसके बच्चों की हत्या कर देगा। महिला ने मामले की शिकायत गिरवाई थाना में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इस मामले में थाना प्रभारी गिरवाई रघुवीर मीणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!