जयपुर के एक कारोबारी ने ग्वालियर के व्यक्ति को लगाया दो करोड़ का चूना

Author Picture
By Sharma Published On: July 16, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर उप नगर मुरार पुलिस ने गेरू बंगला के पास रहने वाले एक व्यक्ति अखिलेश मुद्गल की शिकायत पर राजस्थान के जयपुर के रहने वाले महेंद्र सिंह राजपुरोहित के खिलाफ दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने अखिलेश मुद्गल के बीच पारिवारिक संबंध थे। महेंद्र सिंह ने अखिलेश को झांसा दिया था कि वह जमीन के काम में उनका पैसा लगाकर उसे दोगुना करवा देगा। जयपुर में रियल एस्टेट के कारोबार में बड़ा मुनाफा है दोनों के बीच में पहले से परिचय था।

इसलिए अखिलेश मुद्गल अपने परिचित महेंद्र सिंह की बातों में आ गए और उन्हें 2017 के 2020 के बीच में धीरे-धीरे करके दो करोड़ रुपए की राशि भेज दी। इसके दस्तावेज भी उनके पास मौजूद है। दो सालों तक जब अखिलेश को दी गई रकम का कुछ पता नहीं चला तब उनके कान खड़े हुए। जब अखिलेश मुद्गल को अपने वापस नहीं मिले तो उसने महेंद्र सिंह राजपुरोहित से तकादा करना शुरू कर दिया।

लेकिन महेंद्र सिंह किसी ना किसी तरह उन्हें बरगलाता रहा। पता चला है कि यह रकम अखिलेश मुद्गल ने 2017 से 2020 के बीच में कई टुकड़ों में दी थी। करीब ढाई साल तक इंतजार करने के बाद परेशान होकर अखिलेश मुद्गल ने मुरार थाने में महेंद्र सिंह राजपुरोहित के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।