26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

Must read

मुरैना। मुरैना के बानमोर कस्बे में एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना 10 जुलाई रात दो बजे के लगभग की है। महिला विक्षिप्त अवस्था में सड़क के किनारे लेटी हुई थी। उसी दौरान तीन अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म करने की भावना से उसका मुंह दबाकर उसे घसीटकर झाड़ियों के पीछे ले जाना चाहा लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। जब वे अपने मकदसद में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने महिला के कपड़े उतार दिए और उसके साथ मारपीट की। सुबह जब बानमोर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई तो पुलिस ने अपनी बला काटते हुए अदम चेक काटकर मामला रफा-दफा कर दिया।

 

 

बता दें, कि महिला, उम्र 57 वर्ष मानसिक रुप से विक्षिप्त है। वह पिछले 10 सालों से सड़कों पर मांग-खाकर गुजारा कर रही थी। उसका पति शराबी है, उसने उसे घर से निकाल दिया। महिला की दो बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी हैं तथा वे अपनी ससुराल में हैं। महिला के एक बेटा हुआ था जिसकी असमय मृत्यु हो गई जिसके सदमें के कारण उसका यह हाल हुआ है।

 

महिला ने अपने भाई को बताया कि रात दो बजे के लगभग तीन लोग उसके पास आए और उसे जबरन घसीटकर ले झाड़ियों के पीछे ले जाने लगे। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो उन लोगों ने उसके कपड़े उतार दिए और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के कारण उसके चेहरे व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं जिसका वह जिला अस्पताल मुरैना में इलाज करा रही है। इस मामले में बानमोर थाना पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। जब महिला अपने भाई के साथ बानमोर थाने पहुंची तो उसने पूरी घटना बताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही। लेकिन पुलिस ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया तथा अदम चेक काटकर मामले को रफा-दफा कर दिया।

 

वही, महिला ने पुलिस को दिए बयान में ऐसा कुछ नहीं बताया है। अब, पता नहीं उसका भाई ऐसा क्यों कह रहा है। इसी वजह से अदम चेक काटा गया था। अगर मामला गंभीर तो इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!