शादी का वादा कर लिव-इन में रखा कर किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: July 28, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में शादी का वादा कर एक युवती को उसके दोस्त ने लिव-इन-रिलेशनशिप में करीब छह साल तक पत्नी बनाकर रखा। आरोपी बार-बार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान कई बार युवती ने शादी के लिए युवक से कहा पर वह हर बार टाल जाता था। युवती ने जिद की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर शादी से साफ मना कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत माधौगंज थाना पुलिस को मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ‌तार कर लिया है।

शहर के बौद्ध नगर निवासी 32 वर्षीय कामना (बदला हुआ नाम) ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि उसकी दोस्ती शकुंतलापुरी में रहने वाले राहुल रजक से 26 जुलाई 2016 से थी। राहुल बिजलीघर में अस्थायी कर्मचारी है। जब वह एक दिन अपने घर पर अकेली थी तो राहुल उससे मिलने आया और जबरन उसके साथ गलत काम किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने शादी का वादा कर उसे चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे लिव-इन-रिलेशन में रखा और कई साल तक उसका शोषण करता रहा। अब जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर अपने वादे से मुकर गया। धमकी व शोषण की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी के घर दबिश दी तो वह गहरी नींद में सो रहा था। पुलिस को देखते ही उसकी नीद उड़ गई और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे मौका नहीं दिया और दबोच लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
माधौगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा का कहना है कि एक युवती ने थाने आकर शिकायत कर बताया था कि उसके साथ युवक ने शादी का वादा कर 6 साल तक के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी के लिए दवाब बनाया तो उसके साथ मारपीट कर शादी करने से मुकर गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है