नकली ब्यूटी क्रीम बना रही फैक्ट्री पकड़ी

Author Picture
By Sharma Published On: September 18, 2020

दिल्ली :जीटीबी एनक्लेव इलाके में भारी तादाद में नकली क्रीम बरामद की गई। एक नामी कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से छह कट्टे नकली क्रीम बरामद की गई है। इन सभी पर ब्रांडेड कंपनी का टैग लगा हुआ था।

पुलिस ने कॉपी राइट एक्ट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी मालिक नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, एक नामी ब्यूटी क्रीम बनाने वाली कंपनी के रुपेश कुमार ने जीटीबी एनक्लेव थाने में शिकायत दी थी। पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी के नाम से मार्केट में नकली नोम बेची जा रही है, जो लोगों की स्किन के लिए खतरनाक हो सकती है।

यह क्रीम झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में डीएसआईडीसी कॉम्प्लेक्स में फैक्ट्री में क्रीम का प्रोडक्शन हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बुधवार को छापा मारा।