27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

कॉन्स्टेबल ने अपने दोस्तों से किराया गर्लफ्रेंड का रेप

Must read

भोपाल। भोपाल के कमलानगर थाने की पुलिस ने भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ कॉन्स्टेबल और उसके दो दोस्तों पर रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही है। सागर की रहने वाली है। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि उसने मारपीट की शिकायत की थी। पुलिस ने खुद से रेप की FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, कैंट माल के पास सागर निवासी 23 साल की युवती कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही है। इससे पहले वह मध्यप्रदेश आजीविका मिशन में जॉब करती थी। उसने पुलिस को बताया कि दो साल पहले ड्यूटी के दौरान उसकी दोस्ती कॉन्स्टेबल नवीन पटेल से हुई थी। नवीन ने उसे शादी का वादा किया। मई 2022 में वह जॉब छोड़कर सागर चली गई। नवीन भी सागर आ गया। 20 दिन हम दोनों साथ रहे। जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसके परिवार वाले मुकर गए। इसकी शिकायत SP से की। तब नवीन ने फिर शादी करने का दिलासा दिया। उसे अपने घर ले गया और 6 दिन बाद फिर छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बात दे 3 अगस्त को नवीन ने उसे भोपाल बुलाया। वह बस स्टैंड से छात्रा को नेहरू नगर में अपने कमरे में ले गया। उसके साथ रिलेशन बनाए, विरोध करने पर पीटा। शुक्रवार दोपहर तीन बजे वह सो रही थी। नवीन बोला- कुछ सामान रखने मेरे दोस्त आएंगे। दरवाजा खोल देना। थोड़ी देर बाद उसका एक दोस्त आकाश आया। उसने डरा-धमकाकर रेप किया। इसके बाद आकाश चला गया। उसके जाते ही नवीन का एक और दोस्त आया। उसने भी उसके साथ गलत काम किया।

नवीन के मारपीट करने पर डायल-100 को दी सूचना
छात्रा ने पुलिस को बताया कि दोस्तों के जाने के बाद नवीन कमरे में पहुंचा। वह मेरे साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने चुपके से डायल-100 को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस लड़की को लेकर थाने आई। उसने नवीन समेत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कमला नगर थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी ने बताया कि लड़की के बयान के अनुसार ही एफआईआर की गई है। छात्रा ने दैनिक भास्कर को फोन पर बताया कि आरक्षक नवीन के साथ वह दो साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रही है। नवीन के साथ उसकी सिर्फ बहस-मारपीट हुई थी। इसकी शिकायत करने वह कमला नगर थाने गई थी। नवीन को उसने अपना पति बताया। छात्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अपने से एफआईआर कर ली। मेरा मेडिकल भी नहीं हुआ और न ही एफआईआर में मेरे साइन हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!