नवदुर्गा में नहीं होगा गरबा उत्सव, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

Author Picture
By Sharma Published On: September 19, 2020
Navdurga

भोपाल। भारत त्योहारों का देश है, और यह होने वाले हर उत्सव को बहुत जोश से मनाया जाता है चाहे वो होली हो या दीपावली, ईद हो या क्रिसमस, और गणेश चतुर्थी हो या नव दुर्गा। गणेश चतुर्थी उत्सव के बाद अब नवरात्री आने वाली है। कोरोना को देखते हुए इस बार Navdurga के लिए प्रशासन ने विशेष गाइडलाइन्स जारी की है। प्रशासन का कहना को इन गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है।

Navdurga में करना होगा इन गाइडलाइन का पालन

  • दुर्गा माँ की मूर्ति 6 फ़ीट से बड़ी नहीं होनी चाहिए।
  • नवदुर्गा के किसी भी कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगो की उपस्थिति नहीं होनी चाहिए, और कार्यक्रम से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है।
  • गरबा आयोजन नहीं किये जा सकेंगे और लाऊड स्पीकर बजाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करना होगा।
  • मूर्ति विसर्जन के लिए 10 लोगो से ज्यादा को अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • दुकाने रात 8 बजे तक ही खुल सकेंगी, लेकिन केमिस्ट, भोजनालय, रेस्ट्रो, और राशन की दुकाने अपने निर्धारित समय तक खुल सकती है। लेकिन दुकारदारो को मास्क पहनना अनिवार्य है, और एक एक मीटर की दुरी पर सर्किल बनाने होंगे।
  • जहाँ दुर्गा माँ की स्थापना का पंडाल 10×10 फ़ीट का होना चाहिए।