पिकनिक मनाकर लौट रही गैरेज संचालक ने गोली मारकर की खुदकुशी

ग्वालियर। ग्वालियर के हुरावली पर अपने ही गैराज में कार के अंदर एक गैराज संचालक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार रात की है। मृतक मौत से कुछ देर पहले ही तिघरा से पिकनिक मनाकर घर लौटा था, लेकिन अचानक उसने यह कदम क्यों उठा लिया यह कोई नहीं समझ नहीं पा रहा है। मृतक ने मौत से पहले पत्नी से बात की थी। घटना का पता उस समय लगा जब मृतक का एक दोस्त उसकी पत्नी को यह बताने आया कि पति उसे बुला रहा है। पत्नी गैराज पहुंची तो घटना का पता लगा।

तत्काल घायल को मुरार जिला अस्पातल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक पर कर्ज होने और एक कर्जदार द्वारा उसकी दो लग्जरी कार छीनकर ले जाने का पता लगा है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

शहर के कुम्हारपुरा निवासी 35 वर्षीय आशीष राठौर पुत्र हरिसिंह राठौर गैराज संचालक है। सिरोल के हुरावली स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पास उसका राठौर गैराज नाम से गैराज है। आशीष ने करीब 8 साल पहले लव मैरिज की थी। उसके दो बच्चे हैं बेटा केन्द्रीय विद्यालय में सेकेंड क्लास में पढ़ता है। बेटी छोटी है। आशीष पर कुछ समय से कर्ज था। जिसके चलते एक कर्जदार लगातार उसे परेशान कर रहा था। वह उसकी दो लग्जरी कार भी छुड़ाकर ले गया था। इसके बाद से वह काफी डिप्रेशन में था। रविवार को मौसम अच्छा था तो आशीष अपने कुछ दोस्तों के साथ तिघरा पिकनिक मनाने गया था। हालांकि घर पर किसी को इस बारे में कुछ नहीं पता है। यह उसकी मौत के बाद उसके दोस्तों ने बताया है। तिघरा पर पिकनिक मनाकर लौटने के बाद वह घर न आते हुए सीधे गैराज पर पहुंच गया। यहां उसने डेंटिंग के लिए आई एक कार में बैठकर खुद को गोली मार ली। घटना का पता उस समय लगा जब मृतक का एक दोस्त घर आया और आशीष की पत्नी से कहा कि आशीष उसे बुला रहा है। पत्नी गैराज पहुंची तो पति कार में लहूलुहान मिला। उसके बाद उसे जिला अस्पताल मुरार लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को निगरानी मंे लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है।

 

रविवार रात को शव को स्पॉट से अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद पुलिस ने स्पॉट राठौर गैराज को सील कर दिया गया है। सोमवार को पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद स्पॉट पर जाकर जांच करेगी। इसमें उस कार की बारीकी से छानबीन की जाएगी।आशीष ने अपनी जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म करने से पहले पत्नी से बात की थी। मौत से करीब आधा घंटा पहले उसने पत्नी को कॉल किया था। उसे गैराज पर होने की बात कही साथ ही बच्चों का ध्यान रखने के लिए कहा था। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली थी। परिजन से उसके कर्ज में होने का पता लगा है। एक कर्जदार उसकी लग्जरी कार भी छुड़ाकर ले गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!