पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Author Picture
By Sharma Published On: September 4, 2022

कटनी। कटनी जिले के बडवारा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी से दुराचार किया। घटना को अंजाम देने के बाद पिता मौके से फरार हो गया। जब बच्ची की मां घर पहुंची तो उसे घटना के बारे में जानकारी मिली।

 

जानकारी के अनुसार बच्ची की मां काम से घर के बाहर गई थी, इसी दौरान पिता ने मासूम को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। जब बच्ची की मां घर पहुंची को उसकी हालत देखकर उसे जिला बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। बच्ची ने मां को पिता की हरकत के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद बच्ची की मां ने बड़वारा थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता पर दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 

पीड़िता का हालत गंभीर होने पर उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां बच्ची का इलाज जारी है। पूरे मामले पर पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है।