दिव्यांग छात्रा के साथ 55 साल के प्यून ने तीन महीने तक किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: September 8, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में मानसिक दिव्यांग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। 16 साल की छात्रा 10वीं में पढ़ती है। कोचिंग के 55 साल के प्यून ने उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह गुमसुम रहने लगी। मां ने पूछा तो इशारों और टूटी-फूटी भाषा में आपबीती बताई। मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने भी लड़की के बयान लेने के लिए दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के स्पेशल एजुकेटर रजनी मुंद्रा का सहारा लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जनकगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की 10वीं की स्टूडेंट है। वह मानसिक रूप से दिव्यांग है। वह आम बच्चों की तरह स्पष्ट बोल भी नहीं पाती। वह पास ही स्थित कोचिंग पर सुबह-शाम के समय पढ़ने जाती है। यहां भगत (55) नाम का प्यून है। उसकी लड़की पर नजर थी।

 

 

‘मां से छात्रा ने कहा कि मम्मी, चपरासी अंकल गंदे हैं। मैं कोचिंग जाती हूं, तो मुझे देखकर इशारे करते हैं। कुछ दिन पहले मुझे टच किया। मैं वॉशरूम गई, तो वहां आ गए। वहां अंधेरा था। मुझे लाइट ऑन करते समय करंट लग गया था। चपरासी अंकल ने गलत काम किया। बोले- इसमें करंट लगता है। इसके बाद लगातार 4 बार रेप किया। हाल में 20 अगस्त को भी एक दिन जब कोचिंग की छुट्‌टी थी। बाहर बारिश हो रही थी। चपरासी अंकल कमरे में ले गए। गंदी हरकत की। तीन महीने से लगातार ऐसा कर रहे हैं। चाहे जब अश्लील हरकत कर रहे थे।’

 

छात्रा ने बताया कि तीन महीने पहले प्यून ने कोचिंग में दुष्कर्म किया था। किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा उसी दिन से चुप-चुप व सहमी सी रहने लगी। छात्रा ने पहले यह बात सहेली और कोचिंग टीचर को बताई। इसके बाद मां को इशारों में पूरी बात बताई। पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर केस दर्ज किया है। छात्रा के बयान लेने के लिए दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र से स्पेशल एजुकेटर को बुलाया गया था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। घटना के बाद से छात्रा दहशत में है। उसका मानसिक विकास अन्य बच्चों की तरह नहीं हुआ है। वह अपने साथ हुए शोषण को समझती है। यही कारण है कि वह डरी-सहमी है। जनकगंज थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी कोचिंग का प्यून है। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है।