26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

भारत के लड़कों को दिल दे बैठीं विदेशी लड़कियां, अभी तक इतनी लड़कियां ने रचाई शादी

Must read

इंदौर। सात समंदर पार से आई विदेशी लड़कियों को भारत के लड़के बहुत पसंद आ रहे हैं। इनमें मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिछले दो साल में ही करीब 52 लड़कियों ने सात फेरे लेकर अपना घर बसाया है। उन्हें यहां का कल्चर इतना पसंद आता है कि वे यहीं एक बार आ जाएं तो यहीं रच बस जाती हैं। उन्हें यहां के लड़कों से छोटी से मुलाकत या सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात ही इतनी भा जाती है कि वह उन्हें अपना जीवन साथी बनाने के लिए सात समंदर पार से यहां आ जाती हैं।

आपको बातें दे इंदौर के युवकों से हुई छोटी सी मुलाकात ने विदेशी बालाओं का दिल जीत लिया। युवकों की भाषा शैली और मजबूती से दोस्ती निभाने का तरीका विदेशी युवतियों को खूब भाया और उन्होंने जीवन साथी के रूप में इन युवकों को चुन लिया। ये युवतियां शहर की बहू बनकर खुश हैं। भारतीय संस्कृति को आत्मसात करते हुए घर-परिवार का ध्यान रख रही हैं। शहर में पिछले साल 40 विदेशी युवतियों ने शहर के युवाओं के साथ सात फेरे लिए तो इस साल जनवरी से अगस्त तक 12 विदेशी युवतियां शहर की बहू बनीं।

वही मैक्सिको की लड़की से शादी करने वाले अभिषेक ने बताया, हमारी मुलाकात कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। सेंड्रा को हिंदी नहीं आती है, लेकिन वह मेरे परिवार का हिस्सा है और बेहद खुश है। मैक्सिको, न्यूजर्सी और एम्सटर्डम आदि देशों की युवतियों ने इंदौरी लड़कों से विवाह किया है। इनमें कई की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई और एक-दूजे को दिल दे दिया तो कुछ को पहली नजर में ही प्यार हो गया। इन बहुओं ने बताया, हमें यहां की संस्कृति और पारिवारिक माहौल में रहना अच्छा लग रहा है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!