मकान में घुसा 6 फुट लंबा कोबरा, रेस्क्यू कर निकाला ऐसे

सागर। सागर के सानौधा में खेत में बने मकान में सांप घुस गया। सांप घर में रखे पानी के पाइपों के बीच छिपा बैठा था। जैसे ही मकान मालिक ने मकान के अंदर कोबरा देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना स्नेक कैचर अकील बाबा को दी। जानकारी मिलते ही अकील सागर से सानौधा पहुंचे। जहां सांप पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। घर के अंदर पहुंचे तो देखा कोबरा प्रजाति का सांप पाइपों के बीच बैठा है।

 

जिसे रेस्क्यू कर पकड़ा गया। स्नेक कैचर ने जैसे ही कोबरा को पकड़ा तो वह गुस्सा गया और जमकर फुफकार मारी। कोबरा की फुफकार से मकान गूंज उठा। मौके पर मौजूद लोग फुफकार सुनकर सहम उठे और दूर भाग गए। स्नेक कैचर अकील ने बताया कि मकान से पकड़ा सांप कोबरा प्रजाति का है। यह करीब 6 फीट लंबा होगा। कोबरा बेहद ही जहरीला होता है। यह यदि किसी को डस ले तो 5 से 7 मिनट में उसकी मौत हो सकती है। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

 

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!