देवर ने शादीशुदा भाभी के साथ किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: September 22, 2022

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना क्षेत्र में 44 साल की एक शादीशुदा महिला से रेप की घटना सामने आई। आरोपी महिला का देवर है। मंगलवार–बुधवार की दरमियानी रात की है। अगले दिन बुधवार रात को महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने उसके देवर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया।

 

जानकारी के मुताबिक माखननगर क्षेत्र में रहती है। उनका पन्नी से बनी कच्ची टापरी है। पति एक पैर से दिव्यांग है। 20 सितंबर की रात को उसका देवर जयराम(45) गंजबासौदा विदिशा से आया था। रात में उसके पति और देवर बाहर और वह टापरी के अंदर सो रही थी। रात करीब 1 बजे देवर ने टापरी में घुसकर भाभी से रेप किया। महिला ने बचाने के लिए शोर मचाया। इस बीच पति और अन्य लोग उठ गए। यह देख आरोपी देवर जयराम भाग गया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। तलाश में टीम विदिशा भेजी है।