चूना की टंकी में विस्फोट, जोरदार धमाके के साथ मां-बेटा झुलसे

दमोह। दमोह में चूना गलाने वाली टंकी में विस्फोट हुआ है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग घर में पुताई के लिए चूना गला रहे थे, तभी हादसा हुआ।

 

जानकारी के अनुसार घटना दमोह जिले के जबेरा थाने के मगराई गांव की है। बता दें कि दीपावली पर्व के चलते लोगों के घर में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। मगराई गांव के एक घर में भी पुताई के चलते स्टील की टंकी में चूना गलाया जा रहा था। इसी दौरान टंकी में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे मां-बेटा बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है।

 

हादसे में घायल पानबाई लोधी ने बताया कि स्टील की टंकी में चूना डालकर उसे गलाया जा रहा था। बेटे महेंद्र लोधी ने टंकी को ढंक दिया और कुछ देर बाद टंकी में ब्लास्ट हो गया। जिससे वह और पास में बैठा उसका बेटा महेंद्र बुरी तरह झुलस गए। परिवार के अन्य लोगों ने तत्काल 108 को सूचना दी और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!