पुलिसकर्मियों की खुलेआम दारू पार्टी, CCTV में पैग लगाते आए नजर

भोपाल।भोपाल के कोलार थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों का शराब के पैग लगाते हुए वीडियो सामने आया है। इसमें दावा किया जा रहा कि कोलार थाने के दो पुलिसकर्मी उस शख्स के साथ बैठकर पैग लगा रहे हैं, जिसके खिलाफ उसकी 90 साल की वृद्ध मां ने प्रताड़ित करने की पुलिस कमिश्नर आफिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके वीडियो वृद्धा के पोते ने ही वायरल कर पुलिस और अपने पिता की करतूतों का पर्दाफाश कर दिया। कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि शनिवार को वीडियो की जानकारी मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई है।

 

वृद्धा के पोते शेखर ने बताया कि पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत के बाद कोलार थाने के एएसआई राजेन्द्र सिंह को जांच मिली। उन्होंने दादी और पिता के बयान दर्ज किए। 21 अक्टूबर की रात को वह थाने के एक अन्य पुलिसकर्मी जगन्नाथ के साथ पिता के पास मैरिज हाल में पहुंचे। दोनों ने पिता के सामने बैठकर पार्टी की। देर रात तक पार्टी चली। पार्टी का असर यह हुआ कि अब तक दादी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी बड़ी वजह पिता द्वारा पुलिसकर्मियों की आवभगत है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!