दिवाली पर भाई में फोड़ा पटाखा, तो बहन की हुई मौत

Author Picture
By Sharma Published On: October 27, 2022

मंदसौर। मंदसौर में एक घर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। यहां स्टील के टिफिन में पटाखा रखकर फोड़ने से टिफिन का टुकड़ा फार्मेसी स्टूडेंट के पेट में जा घुसा। जिससे उसकी मौत हो गई।

 

आपको बात दे ये दर्दनाक हादसा मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र कारजु गांव में हुआ। यहां बुधवार को गोवर्धनलाल माली नाम के किसान के घर गोवर्धन पूजा थी। पूजा के बाद बेटी टीना (20) छोटे भाई के साथ पटाखे फोड़ने लगी। भाई स्टील के टिफिन में सुतली बम रखकर फोड़ने लगा। टीना उसका वीडियो बना रही थी। इसी दौरान बम के धमाके के साथ स्टील टिफिन का नुकीला हिस्सा उड़कर टीना के पेट में जा घुसा। टीना वहीं लहूलुहान हो गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।