नवम्बर में ये पांच ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन सभी राशियों पर पड़ेगा असर

ग्वालियर। नवंबर माह में पांच ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 नवंबर से 24 नवंबर तक 5 ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। 11 नवंबर को शुक्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 13 नवंबर को मंगल देव वृषभ राशि में और बुध का वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। 16 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और 24 नवंबर को गुरु मीन राशि में मार्गी होंगे। इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। वहीं ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कई राशि के लोगों को आर्थिक बढ़ोतरी, करियर में सफलता और धन लाभ भी हो सकता है।

नवम्बर माह में राशियों पर प्रभाव

– मेष राशि के जातकों को नवंबर का महीना खूब खर्च करवा सकता है। बजट ध्‍यान में रखें।
वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने की शुरुआत कमजोर रहेगी लेकिन बाद में करियर के लिए समय अच्‍छा रहेगा। नई नौकरी मिलने, ट्रांसफर होने के योग हैं।

 

– मिथुन राशि के जातकों नवंबर का महीना करियर में लाभ देगा. लेकिन सेहत और परिवार के मामले में मुश्किलें दे सकता है। पारिवारिक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

– कर्क राशि वालों को नवंबर उतार-चढ़ाव लाएगा। करियर के मामले में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

– सिंह राशि के जातको का वर्कप्‍लेस पर माहौल अच्‍छा रहेगा। घर की आमदनी बढ़ेगी।परिवार में सुख-शांति रहेगी।

– कन्या राशि के जातकों के लिए व्यापार में लाभ होगा। पार्टनरशिप के कामों में फायदा होगा। धन लाभ के योग हैं।

– तुला राशि के जातकों को प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलेगा। रुके हुए काम एकाएक बनेंगे। परिवार के मसले धैर्य से निपटाएं. बीमारी, दुर्घटना की आशंका है।

-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुरुआत में कमजोर रहेगा। लेकिन मध्‍य से स्थिति बेहतर होगी। करियर में लाभ होगा।

– धनु राशि के जातकों की इनकम बढ़ेगी। करियर में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली रहेगी। पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है।

– मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। करियर में उन्‍नति मिलेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। व्‍यापार के लिए भी समय अच्‍छा है।

– कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना औसत रहेगा. करियर में कोई समस्‍या नहीं होगी लेकिन ट्रांसफर हो सकता है।

– मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है लेकिन फिर सुधार भी होगा। खर्चे बढ़ेंगे

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!