Thursday, April 17, 2025

युवक ने 8 हजार रुपए के लिए जिगरी दोस्त को उतारा मौत के घाट

ग्वालियर।ग्वालियर में एक युवक ने 8 हजार रुपयों के लिए जिगरी दोस्त का मर्डर कर दिया। आरोपी ने खाना खाते समय उसे बात करने का कहकर बुलाया। इसके बाद उसे गोली मार दी। युवक निगम में क्लर्क था। वारदात रविवार रात गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी में हुई।

 

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित शिव कॉलोनी में रहना वाला विकास यादव (25) नगर निगम में स्वीपर था। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह पत्नी अलका के साथ खाना खा रहा था। विकास का मोबाइल बार-बार बज रहा था, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहा था। अलका के कहने पर उसने कॉल रिसीव किया। कॉल विकास के दोस्त मंतोष उर्फ बृजेश झा का था। फोन पर ही दोनों के बीच बहस होने लगी। मंतोष ने उसे बाहर बुलाकर बात करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।

 

मंतोष ने कहा- जरूरी बात करनी है। उसके बार-बार कहने पर वह घर के बाहर निकला। पति के पीछे अलका भी बाहर आ गई। विकास के पास आते ही मंतोष ने कहासुनी की। इसी दौरान कट्‌टा निकालकर फायर कर दिया। इसके बाद मंतोष फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया

पुलिस के मुताबिक विकास और मंतोष जिगरी दोस्त थे। अधिकांश समय साथ रहते थे। कुछ महीने पहले ही मंतोष ने विकास को साढ़े आठ हजार रुपए उधार दिए थे। कई बार मांगने के बाद भी वह नहीं दे रहा था। रुपयों को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।

 

 

जांच में पता चला है कि रविवार को भी मंतोष ने सुबह से रात तक विकास को करीब 30 से 40 कॉल लगाए थे, लेकिन विकास ने एक बार भी फोन नहीं उठाया। इसी बात से मंतोष को गुस्सा आ गया। रात में पत्नी के कहने पर जब कॉल उठाया, तो दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। आरोपी की तलाश में पुलिस पार्टी उसके घर पहुंची, लेकिन आरोपी घर से फरार मिला है। फिलहाल दो टीमें मुरैना व ग्वालियर में उसकी तलाश में जुटी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!