घर में अकेली महिला को देखकर किया दुष्कर्म

इंदौर। इंदौर में एक शादीशुदा महिला ने इवेंट मैनेजर पर रेप,अप्राकृतिक कृत्य सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी के झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। महिला के पति को जब इस बारे में पता चला तो उसने पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता जब आरोपी के पहुंची तो वह उसे अपने साथ उज्जैन ले गया। वहां से इंदौर आने के बाद छोड़कर भाग गया। महिला गुरुवार को थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

 

पुलिस के मुताबिक स्कीम नंबर 114 में रहने वाली 31 साल की महिला की शिकायत पर राहुल पुत्र श्याम कुमार शर्मा के खिलाफ रेप और अप्राकृतिक कृत्य के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला के अनुसार आरोपी राहुल उसका पड़ोसी है। सामान्य जान-पहचान होने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। राहुल ने एक दिन बातचीत में बताया कि वह अपनी बीवी से बहुत परेशान है और उसे तलाक देना चाहता है। इसके बाद पीड़िता और आरोपी के बीच करीबी बढ़ने लगी। पीड़िता के अनुसार राहुल उससे घर की सभी बातें शेयर करता था। फरवरी माह में राहुल एक दिन महिला के घर आया। उस दिन महिला अकेली थी। राहुल ने कहा कि वह उसे पंसद करता है। इसके बाद उसने महिला के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। राहुल ने कहा कि यह बात किसी को ना बताए, वह अपनी पत्नी को तलाक देकर जल्द शादी करेगा। बाद में पति को जानकारी लगी तो उन्होंने विवाद कर घर से निकाल दिया।

 

वही पीड़िता ने बताया कि इसके बाद अक्टूबर में वह राहुल शर्मा के पास पहुंची और बताया कि उसके कारण उसका घर टूट गया है। जिसके बाद राहुल महिला को अपने घर ले गया। यहां राहुल की पत्नी ने साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद राहुल उसे उज्जैन लेकर चला गया। यहां दो दिन रुकने के बाद पता चला कि मायके पक्ष के लोगों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी है। इस पर महिला ने इंदौर आकर पुलिस को बयान दिए और बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। राहुल ने उसे धन लक्ष्मी नगर स्थित अपने घर में दो माह तक रखा और शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। 6 दिसंबर 2022 को वह उसे महालक्ष्मी नगर इलाके में पार्लर के बाहर छोड़कर भाग गया। बाद में पीड़िता ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो किसी अन्य महिला ने कॉल कर बताया कि राहुल को कोई अगवा कर ले गया है। इसके बाद उसके घर और अन्य जगह पर भी उसकी जानकारी नहीं लगी। पीड़िता मामले में गुरुवार को थाने पहुंची और आरोपी पर केस दर्ज करवाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!