मंत्री घर छोड़ सड़क पर गुजारी रात, तंबू के नीचे किया ये काम

Author Picture
By Sharma Published On: December 16, 2022

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर हर दिन कुछ नया करने में जुटे रहते हैं। कभी वह नालियों में उतर कर गंदगी साफ करते हैं तो कभी टॉयलेट की सफाई करते हैं। तो कभी विकास कार्यों के लिए चप्पल जूते पैरों में पहनना छोड़ देते हैं।

आपको बात दे ऊर्जा मंत्री तोमर ने घर छोड़ तंबू में रात गुजारी और जन चौपाल लगाई साथ ही अधिकारियों को विकास कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। गुरुवार रात ग्वालियर शहर के फूलबाग- सेवा नगर से लेकर किलागेट और हजीरा तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों का ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर निरीक्षण करने घर से निकले थे, लेकिन किला गेट चौराहे पर जाकर मंत्री तोमर रूक गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों और अपने समर्थकों से बोले आज रात मैं यहीं रुकूंगा। यहां के निवासियों ,व्यापारियों के मकान और दुकानें सड़क चौड़ीकरण में टूटी हैं उनका त्याग और बलिदान बेकार नहीं जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए खुले दिल से सहयोग किया है। सड़कें खुदी पड़ीं हैं। मलवा हटाया जा रहा है। काम चल रहा है लेकिन काम में और तेजी आए और समय सीमा में काम पूरा हो इसलिए मैं अपने स्थानीय लोगों और साथियों के साथ पूरी रात किला गेट चौराहे पर गुजारुंगा।