मौसम विभाग ने इन राज्यों को लेकर जारी किया बारिश का अलर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: December 22, 2022

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में घना कोहरा पड़ने लगा है और इस कारण से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चल रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 22 दिसंबर को पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा पड़ने के आसार हैं और शनिवार से बाद कोहरे में कमी आ सकती है।

 

पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान से लेकर पूरे हरियाणा, पश्चिम यूपी और पूर्वी यूपी के उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे की परत देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 दिसंबर को सुबह 5.30 बजे अमृतसर में 50 मीटर, बठिंडा में 0 मीटर, पटियाला और चंडीगढ़ में 25, अंबाला में 50, गंगानगर में 25, चूरू में 50 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है और इस दौरान लोगों को यातायात में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

 

कश्मीर और लद्दाख में 21 दिसंबर से सबसे सर्द मौसम की शुरुआत हो गई है। लद्दाख में नदी, नाले और झरने जम गए हैं। वहीं दूसरी ओर श्रीनगर में भी झील, नदी, नाले जमना शुरू हो गए हैं। लद्दाख और कश्मीर में फिलहाल बर्फबारी नहीं हुई है, इसके बावजूद कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं राजधानी दिल्ली में मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। दिल्ली में आनंद विहार इलाके में AQI 360 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।