Friday, April 18, 2025

दिल्ली की महिला से ग्वालियर में गेस्ट हाउस में ले जाकर किया रेप

ग्वालियर। ग्वालियर में दिल्ली के एक व्यापारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़ित महिला एक 32 वर्षीय विवाहिता है और मार्च 2022 में किसी कार्यक्रम ग्वालियर आई थी। यहां एक 25 वर्षीय लड़के से उसकी फ्रेंडशिप हो गई थी। लड़के ने महिला को प्यार के जाल में फंसाकर मिलने बुलाया। इसके बाद सिटी सेंटर के श्रद्धा सबूरी गेस्ट हाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उससे शादी करने वादा किया, लेकिन जब भी महिला शादी के बारे में बात करती तो उसे पीटता था। अब आरोपी उसे धमका रहा है और शादी से मुकर गया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय थाना में की है।

 

पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली मयूर विहार फेस-3 बारात घर के पास रहने वाली एक वैश्य परिवार की महिला ने ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना में ग्वालियर निवासी नितेश गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 32 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया है कि वह मार्च 2022 में ग्वालियर एक कार्यक्रम में आई थी। यह कार्यक्रम श्रद्धा सबूरी कॉटेज गेस्ट हाउस में था। यहां उसकी दोस्ती नितेश गुर्जर से हो गई। पहली ही नजर में नितेश उसे पसंद आया और दोनों की नजरें एक दूसरे से चार हो गईं। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। इसके बाद कई बार उसके बुलाने पर मैं ग्वालियर आई। इसी गेस्ट हाउस में नितेश ने मेरी मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए। वो कहता था कि मुझसे शादी करेगा। कई बार मेरे साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आखिरी बार उसने 26 दिसंबर 2022 को मुझे इसी गेस्ट हाउस में मिलने बुलाया। जब महिला ने उससे शादी के लिए कहा तो नितेश गुर्जर ने बेल्ट से मारपीट कर उसके साथ रेप किया।

 

वही अब जब महिला उससे शादी के लिए कह रही है तो आरोपी उसे धमका रहा है। महिला को उसने धमकी दी है। रोज-रोज धमकी से महिला परेशान हो गई। जिस पर महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!