देवगुरु बृहस्पति उदय से इन राशियों को मिलेगा लाभ

राशि। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक अवधि के लिए अस्त होते हैं। वहीं, इसी अवस्था में रहने के बाद उदित होते हैं। ग्रहों के अस्त और उदित होने पर सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। पंचांग के अनुसार देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को सुबह 05.46 मिनट पर मीन राशि में उदित होंगे। गुरु के उदय होने पर त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। जिसका तीन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्हें इस अवधि में लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं।

 

मिथुन राशि

 

मिथुन राशि को त्रिकोण राजयोग से लाभ मिलेगा। इस अवधि में धन लाभ के संकेत हैं। आर्थिक क्षेत्र में मजबूत होगा। वाणी में मधुरता आएगी। काम में अच्छे परिणाम दिखाई देंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

 

 

कर्क राशि

 

गुरु उदय होने पर सकारात्मक प्रभाव कर्क राशिवालों पर दिखाई देगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। भाग्योदय की पूरी संभावना है। व्यापार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश में शिक्षा के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

 

कुंभ राशि

 

त्रिकोण राजयोग से कुंभ राशिवालों को लाभ मिल सकता है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ मिल सकता है। व्यापार क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!