महाशिवरात्रि पर भंडारे का प्रसाद खाने से 35 से ज्यादा लोग हुए बीमार

शहडोल। शहडोल जिले के ब्योहारी में महाशिवरात्रि पर्व पर साईं पैलेस के पास स्थि मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। प्रसाद खाने के बाद 35 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल ब्योहारी में भर्ती कराया गया। भर्ती मरीजों में खुद सिविल अस्पताल ब्योहारी के पूर्व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डीके पाराशर भी शामिल हैं। डॉक्टर खुद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे, कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टर के साथ-साथ अन्य मरीजों का भी इलाज भी जारी है।

 

 

जानकारी के अनुसार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया था। लेकिन देर शाम कुछ लोगों को उल्टी होना व चक्कर आना शुरू हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं देखते ही देखते करीब रात साढ़े 10 बजे तक 35 से अधिक लोग बीमार हालत में अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर विवेचना शुरू कर दी है। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम और थाना प्रभारी समीर खान के साथ उपनिरीक्षक मोहन पड़वार सहायक उपनिरीक्षक एएसआई अरविंद दुबे सहित स्थानी अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को घंटों पहले लग गई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!