खेत में ग्रामीणों को मिला खजाना, मिले 500 वर्ष पुराने सिक्के

दमोह। दमोह जिले के हटा जनपद के मादो गांव में सड़क निर्माण के लिए खोदी जा रही मिट्टी में सैकड़ों वर्ष पुराने सिक्के मिले हैं। जानकारी के अनुसार मादो से चंदेना सड़क मार्ग का निर्माण हो रहा है, जिसके लिए सुदामा लोधी के खेत से मिट्टी खोदी जा रही थी। खुदाई दौरान सड़क पर यह सिक्के पाए गए। खुदाई के दौरान मिले सिक्के ग्रामीण अपने साथ ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन से खेत में खुदाई के दौरान धातु के सिक्के मिल रहे हैं, जिस पर अरबी भाषा में कुछ लिखा है।

 

मादो गांव में मिले सिक्के कॉपर धातु के हैं। सिक्कों को ग्रामीणों ने साफ कर के देखा तो सिक्कों पर अरबी भाषा में लेख लिखा पाया गया है। इसके अलावा कुछ सिक्के में स्वस्तिक, त्रिशूल भी बने हैं। अरबी भाषा के कारण इन सिक्कों को मुगल काल और हिंदू धर्म चिन्हों के बने होने के चलते गोंडवाना काल से जोड़ा जा रहा है। लगभग 1520 से 1542 ईसवीं तक गोंडवाना शासन के शासक संग्राम शाह ने मडियादो में शासन किया था।

 

इतिहासकारों के अनुसार कॉपर धातु के सिक्के मुगल युग में प्रचलित थे। वहीं, दूसरी ओर सिक्कों की सरंचना गोंडवाना शासन में प्रचलित सिक्कों से मिलती हुई मानी जा रही है। मडियादो में गोडवाना शासन था, जिसके शासक संग्राम शाह थे। मिले सिक्कों की संरचनाएं उस समय प्रचलित मुद्रा से मिल रही है।

 

पुरातत्व विभाग के रानी दमयंती संग्रहालय के परिचायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि जो मुद्राएं मिली हैं, इस पर अरबी भाषा में लिखावट है। उसे देखकर लगता है की यह 15 वीं और 16 वीं शताब्दी की मुद्राएं हैं। उन्होंने बताया कि यह मुद्राएं अभी ग्रामीणों के पास ही है कलेक्टर के निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!