घुमाने के बहाने 21 साल की युवती के साथ किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: February 23, 2023

अशोकनगर। 21 वर्षीय युवती को घुमाने के बहाने गुना ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पहले गुना लेकर गया वहां पर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। युवती को 3 महीने तक अपने साथ रखा और इसी दौरान उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी एवं उसका साथ देने वाले लोगों पर मामला दर्ज किया है।

 

 

वही कोतवाली थाने में युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 29 नवंबर 2022 को 10 आरोपी उसे गुना घुमाने के बहाने ले गया। इसी दौरान वह लड़की को कमरे में ले गया और वहां जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह युवती को अपने घर पत्नी बनाकर ले गया। एक दिन पहले तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती के साथ कई बार दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी का साथ देने के मामले में दो महिलाएं और दो पुरुषों पर भी मामला दर्ज हुआ है।